कन्नौज, मार्च 9 -- कन्नौज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई की ब्लॉक इकाई का त्रिवार्षिक अधिवेशन सोमवार को मल्टी विजन एडवर्टाइजिंग एंड मीडिया भवन के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड कन्नौज की ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। निर्वाचन प्रक्रिया की देखरेख के लिए संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव और जिला संयुक्त मंत्री मोहम्मद जावेद अहमद सिद्दीकी प्रवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। निर्धारित समयावधि में अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए क्रमशः मुकेश कुमार राजपूत, प्रभात कुमार गौतम और हर्षित दीक्षित ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए। अन्य कोई नामांकन न आने के कारण तीनों प्रत्याशियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस प्रकार मुकेश कुमार राजपूत क...