लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताउप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने नियमों के उल्लंघन पर चार कंपनियों को उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक कारिडोर के अलग-अलग नोड्स में दिए गए औद्योगिक भूखंडों का आवंटन बुधवार को रद कर दिया है। यूपीडा ने निर्धारित समय सीमा में निवेश और रोजगार सृजन से जुड़ी कार्यवाही पूरी न किए जाने पर यह कदम उठाया है। पहले चरण में मेसर्स कुंगार्मर प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स पी-टू लाजिटेक प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स ट्रैक्ट्रिक्स आप्टो डायनेमिक्स एलएलपी तथा मेसर्स मिलकोर डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड के आवंटन निरस्त कर दिए गए हैं।यूपीडा के अनुसार, मेसर्स कुंगार्मर प्राइवेट लिमिटेड को वर्ष 2021 में कानपुर नोड में रक्षा वस्त्र निर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई थी। कंपनी ने कई किस्तों तथा वार्षिक लीज किराये का भुगतान नही...