यूपीटीटीआई के छह छात्रों को मिली पांच लाख की नौकरी
कानपुर, सितम्बर 2 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) में नए प्लेसमेंट सत्र की शुरुआत अच्छी रही। पहले ही दिन देश की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी वेल्सपून ग्रुप ने छह छात्र-छात्राओं का चयन किया है। सभी चयनित छात्रों को पांच लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर जॉब ऑफर मिला है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट, तकनीकी साक्षात्कार और एचआर इंटरव्यू के बाद छात्रों का चयन किया है। चयनित छात्रों में धर्मेंद्र व अंकिता (टेक्सटाइल केमिस्ट्री), भानु प्रताप व शाहिल हक (टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी), अमन कुमार व दीपाली यादव (टेक्सटाइल इंजीनियरिंग) शामिल हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. जी नलनकिल्ली ने चयनित छात्रों को बधाई दी। डीन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी प्रो. जेपी सिंह ने कहा कि प्लेसमेंट सत्र की शुरुआत बेहद उत्साहजनक है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.