प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपीटीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के उप सचिव की ओर से जारी सूचना के अनुसार 27 मार्च से अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए एक मई तक का समय दिया गया है।आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पोर्टल को औपचारिक रूप से गो-लाइव किया। इस अवसर पर आयोग के परीक्षा नियंत्रक, उपसचिव और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोग ने अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने और सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.