मुजफ्फर नगर, जुलाई 5 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के अंतिम दिन डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शनिवार को अंतिम दिन केवल पहली पाली में ही परीक्षा हुई। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल 4983 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। कड़े सुरक्षा घेरे के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में कुल 4431 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 552 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन यूपीटेट हुई परीक्षा पूरी,एक पाली में हुई परीक्षा परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्...