नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- अगर आपने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी (यूपीटीईटी)-2026 की परीक्षा पास कर ली है, तो यह खबर आपके लिए हैं। क्योंकि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी यूपीईएसएससी ने जारी किए यूपीटीईटी के सर्टिफिकेट में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट में उनके नाम, पिता या पति के नाम, जन्मतिथि, वर्ग में गलतियां है वो संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्रमाणपत्र में आवश्यक संशोधन के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://certificates.upessc.org/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि प्रमाणपत्र में एक बार संशोधन किए जाने के उपरांत अभ्यर्थी को पुनः किसी अन्य संशोधन का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने साफ किया है कि प्...