प्रयागराज, जुलाई 1 -- दो से चार जुलाई तक आयोजित होने वाली यूपीटीईटी-2026 परीक्षा को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि मंडल कार्यालय में वार रूम स्थापित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि जरूरत पड़ने पर परीक्षा विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, टूंडला और मिर्जापुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलकर्मी, आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती की गई है। टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र और उद्घोषणा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। वहीं दूसरी ओर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने पर ऑन डिमांड बसों का संचालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पांच स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी यह भी पढ़ें- यूपीटीईटी-2026 परीक्षा...