यूपीटीईटी: अंग्रेजी और गणित ने ली कड़ी परीक्षा, 84 फीसदी उपस्थिति
वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपीटीईटी में गुरुवार को पहले दिन की परीक्षा जिले के 68 केंद्रों पर हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत कुल 33,139 अभ्यर्थियों में पांच हजार से ज्यादा अनुपस्थित रहे। पहला दिन होने के कारण केंद्रों पर जबरदस्त चेकिंग हुई। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने भी कई केंद्रों का दौरा किया। शिक्षक पात्रता परीक्षा गुरुवार को दो पालियों में कराई गई। पहली पाली सुबह 9.30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से पांच बजे तक हुई। पहली पाली में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में 27,777 परीक्षा में बैठे, जबकि 5362 अनुपस्थित रहे, उपस्थिति 83.82% रही। दूसरी पाली में उपस्थिति 83.89% रही, इस बार कुल 27,798 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे जबकि 5341 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में प्राथमिक और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.