लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग के बाद उन्नकिसेस कृषि संस्थान लक्ष्मी नगर कॉलोनी गोला के दो छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के छात्र अंकुल पुत्र रामखेलावन का अंतिम चयन आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के आजमगढ़ परिसर और छात्र राजकमल का चयन बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा में हुआ है। दोनों छात्रों की सफलता पर संस्थान में खुशी का माहौल है। संस्थान के संरक्षक विनीत भदौरिया ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...