गौरीगंज, मई 29 -- अमेठी। संवाददाता यूपीएस नारायणपुर के बच्चों के लिए दिल्ली यात्रा जीवन का यादगार अनुभव बन गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता सिंह के नेतृत्व में 13 छात्र-छात्राएं तथा रसोईया सहित पूरी टीम पहली बार हवाई जहाज से दिल्ली पहुंची। बच्चों में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।दिल्ली में सांसद किशोरीलाल शर्मा बच्चों को लेकर संसद भवन पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चों को संसद की कार्यप्रणाली, लोकसभा और लोकतंत्र की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संसद भवन की भव्यता देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। सांसद ने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सांसद किशोरीलाल शर्मा सभी बच्चों और शिक्षकों को अपने आवास पर लेकर गए। जहां उन्होंन...