बलरामपुर, मार्च 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। सत्यम शिवम सुंदरम की मनमोहक प्रस्तुति ने अभिभावकों को भावुक कर दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान लघु नाटक पेश कर समाज को नशा मुक्ति एवं बेटी बेटा भेदभाव से दूर रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एकेडमिक रिसोर्स पर्सन कुसुम कुमारी एवं नोडल शिक्षक रूपेश घर द्विवेदी रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति निश्चित तौर पर उनके भावनाओं का प्रतीक है। पर्यावरण प्रदूषण बाल विवाह, बेटी बेटा भेदभाव नशा मुक्ति आदि लघु नाटक की मनमोहक प्रस्तुति समाज को अच्छा संदेश दिया है। विद्यालय के बच्चों में ओरी चिरैया की मनमोहक प्रस्तुति करते हुए अभिभावकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं सत्यम शिवम सुं...