नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 की वैकेंसी में बंपर इजाफा किया गया है। इससे चयन के चांस बढ़ गए हैं। पहले जहां यूपीएससी सीएसई 2026 के जरिए आईएएस और आईपीएस समेत 933 पदों पर भर्ती होनी थी, वहां अब वैकेंसी बढ़ाकर 1016 कर दी गई है। यानी 83 पद बढ़ गए हैं। आईएएस के पद पहले की तरह 180 ही हैं। आईएफएस के पद 40 भी जस के तस हैं। आईपीएस की वैकेंसी तो सेम 150 की 150 रखी गई है पर कैटेगरी वाइज पोस्ट के वर्गीकरण में बदलाव आया है। आईपीएस में एस के पद 17 से घटकर 16 हो गए हैं और अनारक्षित के पद 62 से बढ़कर 63 हो गए हैं। आईटीएस (भारतीय दूरसंचार सेवा) - इस सेवा में पदों की संख्या 19 से घटकर 15 हो गई है। 933 संभावित वैकेंसी थीं जबकि 1016 फर्म वैकेंसी बताई गई हैं।किन किन सेवाओं में पदों की बढ़ोतरी हुई DANIPS (दानिप्स): सबसे बड़ा इजाफा इस...