पूर्णिया, मार्च 25 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। यूपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को सफलता के गुर सिखाएंगे। इसको लेकर बनमनखी के राजघाट स्थित सम्राट अशोक भवन में एक नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति की ओर से रंजीत गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में यूपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बनमनखी के नागरिकों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के बाद सफल अभ्यर्थी छात्रों के साथ सीधा संवाद करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए जरूरी टिप्स साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में बनमनखी के कई मेधावी छात्रों ने यूपीएससी और बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्णिया जिला और बिहार का नाम रोशन किया है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.