बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर। नांगल जट निवासी अरुण चौधरी की बेटी चंद्रवाहिनी चौधरी ने यूपीएससी में 662वीं रैंक हासिल कर अपने माता पिता और जिले का नाम रोशन किया। महिला दिवस के मौके पर भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने अपनी टीम के साथ उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले की बेटियों को चंद्रवाहिनी चौधरी से प्रेरणा लेकर अपनी मंजिल की और आगे बढ़ते हुए अपने माता पिता के साथ जिले का नाम रोशन करना चाहिए। इस दौरान मोहित कुमार, केशव सिंह, समर पाल सिंह, सुरेश प्रधान, स्पर्श अहलावत, करतार सिंह, सुमित, निर्मल आदि रहे। वहीं, केएस चिल्ड्रेंस एकेडमी के प्रधानाचार्य इन्द्रपाल सिंह ने कहा कि चंद्रवाहिनी चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा नर्सरी से 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.