कोडरमा, मार्च 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। द रामेश्वर वैली स्कूल परिसर में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 569 प्राप्त करने वाली श्रुति मोदी का बुधवार को स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित कर छात्रों को सफलता के मंत्र और मार्गदर्शन देने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या रश्मि वर्णवाल द्वारा श्रुति मोदी को बुके देकर स्वागत करने से हुई। इसके बाद जागृति मंच की अध्यक्ष लक्ष्मी वर्णवाल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बीएनपी वर्णवाल और मोदी वर्णवाल समाज, कोडरमा के अध्यक्ष रामेश्वर मोदी भदानी ने माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के निदेशक प्रवीण मोदी ने भी विशिष्ट अतिथि गोपी कृष्ण मोदी, डॉ. बीएनपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.