हरदोई, मार्च 6 -- मल्लावां, (हरदोई), संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में मल्लावां क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार सिंह पटेल ने 286वीं रैंक हासिल कर गांव से लेकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। किसान के बेटे की सफलता से परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।योगेंद्र कुमार सिंह पटेल खेतीबाड़ी करने वाले गिरीश कुमार के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज से हुई। उन्होंने वर्ष 2011 में हाईस्कूल और 2013 में इंटरमीडिएट की परीक्षा लखनऊ के सीएमएस विद्यालय से उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2017 में आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। एमटेक करने के बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बैंगलोर में दो वर्षों तक नौकरी की, लेकिन नौकरी में मन न लगने पर वर्ष 202...