हमीरपुर, मार्च 17 -- राठ, संवाददाता। यूपीएससी की परीक्षा में 212वीं रैंक पाने वाले डॉ.यशवंत सिंह का सम्मान समारोह क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल में आयोजित किया गया। यशवर्धन सिंह ने यही स्कूल में 10 और 12वीं की पढ़ाई की है। यूपीएससी परीक्षा में 212वीं रैंक लाने वाले डॉ.यशवर्धन सिंह का सम्मान समारोह मंगलवार को क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल में आयोजित किया गया है। स्कूल के मैनेजर डायरेक्टर एस.धनवालन ने यशवर्धन सिंह का माला पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल में 10 और 12वीं कक्षा पढ़े यशवर्धन सिंह ने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें ताकि आप लोग भी डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बन सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...