गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- गाजियाबाद। यूपीएससी में ऑल इंडिया 192वीं रैंक लाने वाले गर्व गर्ग को विधायक संजीव शर्मा ने रविवार को उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। संजीव शर्मा ने कहा कि गर्व गर्ग ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह सिद्ध कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। उनकी यह सफलता गाजियाबाद के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। गर्व गर्ग जैसे प्रतिभाशाली युवा देश की प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने बताया कि गर्व गर्ग की सफलता से पूरा परिवार खुश है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर चेयरमैन संदीप पाल, आशुतोष शर्मा, अंकित गुप्ता, संजय, अनु चौधरी एवं गर्व गर्ग के...