समस्तीपुर, मार्च 9 -- यूपीएससी में 102वीं रैंक लाकर घर लौटे अभिषेक का भव्य स्वागत मोहिउद्दीननगर, निसं। यूपीएससी में 102 वां रैंक हासिल करने वाले मोहिउद्दीननगर के राजाजान निवासी पूर्व मुखिया स्व. गाया प्रसाद सिंह का पौत्र व अभय कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार चौहान शनिवार की देर शाम अपने गृह गांव लौटे।परिजनों व ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ गौरवान्वित होकर भव्य स्वागत किया। यह क्षण न केवल एक परिवार की खुशी का प्रतीक था, बल्कि हर उस युवा के लिए प्रेरणा थी जो सपनों को हकीकत में बदलना चाहते हैं। जैसे ही अभिषेक के आने की सूचना मिली तो रविवार की सुबह से ही उन्हें सम्मानित करने व बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने अभिषेक को फूल माला व चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया व बधाई दी।प्रमुख जवाहर राय ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित करते हुए कहा कि यह मेहनत और...