बोकारो, अगस्त 20 -- चंद्रपुरा। डिनोबिली स्कूल चंद्रपुरा में गुरूवार को एक समारोह का आयोजन कर यूपीएससी में सफलता हासिल करने पर पूर्ववर्ती छात्र शुभम कुमार महतो का स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया। शुभम ने 2025 की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 142 प्राप्त किया है। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुए हैं। शुभम की प्रारंभिक शिक्षा डिनोबिली स्कूल, चंद्रपुरा में हुई। वर्ष 2013 में यहां से 10वीं पास की। इसके बाद बोकारो डीपीएस व बीएचयू वाराणसी से पढ़ाई पूरी की। डिनोबली के प्राचार्य सहित शिक्षकों ने बधाई देते हुए सम्मानित किया तथा कहा कि स्कूल के लिए यह गौरव की बात है। 4. डिनोबली स्कूल चंद्रपुरा में शुभम का स्वागत करते प्राचार्य व अन्य।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...