कौशाम्बी, मार्च 14 -- स्थानीय कस्बा निवासी अभिनव सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह के यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे फकीराबाद चौराहे के मिलन गेस्ट हाउस के पास कस्बावासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रयागराज से सरायअकिल पहुंचने पर लोगों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन कर मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान ढोल-नगाड़े और पटाखों के बीच खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर सुनील अग्रहरी, पारस अग्रहरी, गोकुल प्रसाद, विनोद अग्रहरी, लालू ताम्रकार, महेश ताम्रकार, नगर अध्यक्ष अनूप सिंह, समर रस्तोगी सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं जनसत्ता दल के पूर्व प्रत्याशी अनिल केशरवानी ने भी समर्थकों के साथ पहुंचकर अभिनव सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...