धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद। सिविल सेवा परीक्षा में धनबाद के शुभम कुमार महतो ने 142वीं रैंक हासिल कर जिले एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। डीसी आदित्य रंजन ने शुभम से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर शुभम ने यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत की जाए तो सफलता जरूरत मिलती है। यह उनकी लगातार मेहनत और दृढ़ निश्चय का नतीजा है, जो उनके परिवार और पूरे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...