धनबाद, मार्च 20 -- बाघमारा के जमुआ टांड़ बस्ती निवासी सह बीसीसीएल कर्मी हीरालाल महतो के पुत्र शुभम कुमार महतो द्वारा यूपीएससी में 142 वां रैंक प्राप्त करने पर गुरुवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो व बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान सांसद व विधायक ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बता दें कि शुभम की यह लगातार तीसरी सफलता है और उन्होंने यह मुकाम अपने कड़े संघर्ष और निरंतर मेहनत से हासिल किया है। इस मौके पर समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...