कौशाम्बी, मार्च 7 -- संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में जिले के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने सफलता हासिल कर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। जानकारी होने पर बधाई देने के लिए दोनों के घर क्षेत्र के लोगों और रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के मुलायमपुर निवासी शालिनी सरोज और सरायअकिल कस्बे के बुद्धपुरी निवासी अभिनव सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। दोनों की सफलता की खबर मिलते ही परिजनों व क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि इन युवाओं की सफलता से जिले के छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। दूसरी ओर, इस सफलता पर दोनों के परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रत्येक आने वाले व्यक्ति का...