रुद्रपुर, मार्च 15 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में चयनित शाम्भवी तिवारी (किच्छा), प्रिया चौहान (काशीपुर) और सौम्या गर्ब्याल (भीमताल) से अपने निजी आवास नगरा तराई में संवाद कर उन्हें बधाई दी। सीएम ने कहा कि बेटियों ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सीम धामी ने कहा कि तीनों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह उनके समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। सीएम ने तीनों को पुस्तक, उपहार एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके परिजनों से भी वार्ता कर बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.