उन्नाव, मार्च 7 -- सुमेरपुर ब्लाक के सरांय मनिहार और योगी नगर पाटन से युवाओं का नाता गौरव प्रताप सिंह को यूपीएससी में 317 वीं व अमन को 505 वीं रैंक मिलीसुमेरपुर, संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में जिले के दो युवाओं ने सफलता का परचम लहराया है। दोनों युवाओं ने पहले कुछ प्रयासो में विफलता के बाद भी कड़ी मेहनत और लगन को जारी रख न सिर्फ अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया बल्कि खुद को देश की सबसे बड़ी परीक्षा में सफलता के साथ शुमार किया। पहले दो प्रयास में प्रारम्भिक, मेन्स के बाद इंटरव्यू की दहलीज से वापस आने वाले गौरव ने तीसरे अटेम्ट में असफलता को पीछे कर सफलता की चादर ओढ़ ली। वैसे ही पहले प्रयास में प्रारम्भिक परीक्षा में असफल रहे अमन ने दूसरे प्रयास में पीछे मुड़कर नहीं देखा। जो पहली कोशिश में प्रारम्भिक परीक्षा के पायदान तक न पहुंच सका उस...