बिजनौर, नवम्बर 4 -- आईआईटी कानपुर से बीटेक पास छात्रा ने यूपीएससी परीक्षा में असफलता के डर से सोमवार सुबह गंगा में बैराज पुल से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि दो बार प्री एग्जाम पास कर चुकी छात्रा मेन्स क्लीयर नहीं कर पा रही थी। अब फिर से मेन्स के परिणाम घोषित होने वाले हैं जिसके चलते वह तनाव में थी। पुलिस, पीएसी की फ्लड कंपनी ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन देर रात तक युवती का कोई पता नहीं चल सका। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर माजरा निवासी वेद प्रकाश की 20 वर्षीय पुत्री ललिता रानी बिजनौर की ज्ञान विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहती थी। ललिता ने आईआईटी कानपुर से बीटेक करने के बाद छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से एमसीए किया था। इसके बाद उसने दिल्ली में दो साल यूपीएससी की कोचिंग की। दोनों बार उसने प्री क्वालीफाई किया लेकिन मेन्स ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.