कोडरमा, मई 11 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के सभागार में विद्यालय के पूर्व छात्र व संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से भारतीय वन सेवा (आईएफएस ) में अखिल भारतीय द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अंशुमन कुमार सिंह के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों सहित वरिष्ठ माध्यमिक अनुभाग के शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता व सीओओ तनिष्क सेठ विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र सेवा प्रकोष्ठ समन्वयक सुधांशु कुमार के स्वागत भाषण से हुआ। इसके उपरांत वरिष्ठ माध्यमिक समन्वयक विजय कुमार सिंह व जितेंद्र चौधरी द्वारा पौधा भेंट कर अंशुमन कुमार सिंह का अभिनंदन किया गया। यह भी पढ़ें- बिहार के करण कुमार सिंह की U...