मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यूपीएससी में 28वीं रैंक लाने वाली पड़ाव पोखर लेन की बेटी प्राची हनी रविवार को दिल्ली से लौटी यहां उनका गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत हुआ। इससे पहले पटना पहुंचने पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने उनका स्वागत किया। प्रत्यय अमृत भी पड़ाव पोखर लेन के ही निवासी हैं। इस लेन के अब दो आईएएस अफसर हो गए। हालांकि प्राची के पिता रजनीकांत वर्मा मूल रूप से समस्तीपुर के विथान तेलनी गांव के निवासी हैं। प्राची हनी ने न केवल माता-पिता का नाम रौशन किया, बल्कि जिले का मान भी बढ़ाई है। यूपीएससी पास करने के बाद महिला दिवस के दिन रविवार को प्राची दिल्ली से दोपहर बाद तीन बजे अपने पाड़ाव पोखर लेन-4 बी स्थित घर पहुंचीं। मोहल्ले के लोगों ने उनका गाजे-बाजे के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्राची जब मां चेतना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.