यूपीएससी पास करने के ढोल नगाड़े बजे पर लेटर नहीं आया, IAS से DANICS कुछ नहीं मिला, पास हुए 100 अभ्यर्थी क्यों फंसे
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का जब परिणाम आया तो चयनित होने वाले सैंकड़ों अभ्यर्थियों के घर मोहल्लों में जमकर जश्न मना। बधाइयां आईं और मिठाइयां बांटी गईं। लेकिन पास होने वाले करीब 100 अभ्यर्थियों को तब तगड़ा झटका लगा जब उन्हें कई दिनों के इंतजार के बाद भी अपॉइंटमेंट लेटर नहीं मिला। रिजल्ट के तीन माह बाद जब चयनितों को आईएएस, आईपीएस, आईआरएस , आईएफएस जैसी सर्विस अलॉट हुईं तो उनका लिस्ट में नाम ही नहीं था। ओबीसी क्रीम लेयर को लेकर हुए विवाद ने इन अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका दिया है। बीबीसी मराठी से बातचीत में सतेज नाम के एक अभ्यर्थी ने बताया कि उसके लिए यह समझना मुश्किल था कि देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक पास करने के बावजूद उसे सरकारी सेवा क्यों नहीं मिली। सतेज ओबीसी आरक्षण विवाद से प्रभावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.