पूर्णिया, नवम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चूनापुर स्थित एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में सत्र 2015-16 में प्लस टू की छात्रा रही जया सहाय ने इस वर्ष यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करके पूर्णिया जिले का नाम रौशन किया है। इस सफलता से जया के परिवार के साथ-साथ डीएवी पूर्णिया में भी उत्सव का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर गुरुवार को विद्यालय में जया सहाय का विद्यालय परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के संस्कृत शिक्षकों के द्वारा वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ तिलक चंदन करके तथा विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी कुमार सिंह के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर जया सहाय एवं उनके माता-पिता का स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.