बिजनौर, मार्च 7 -- हल्दौर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी सुनील प्रधान ने गांव नांगल जट पहुंचकर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली होनहार बेटी चंदवाहिनी चौधरी को सम्मानित किया। उन्होंने चंदवाहिनी चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जानकारी के अनुसार चंदवाहिनी चौधरी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 662वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। वह गांव नांगल जट निवासी चौधरी अरुण कुमार की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।इस अवसर पर चौधरी सुनील प्रधान ने कहा कि चंदवाहिनी चौधरी की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.