मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपीएससी की परीक्षा में देश में चौथी रैंक लाने वाले राघव झुनझुनवाला को लीचीपुरम अभियान के सदस्यों ने बुधवार को अनूठे तरीके से सम्मानित किया। उन्हें लीची के पत्तों से बना मुकुट, पत्तों से बनी माला पहनाई गई। लीचीपुरम की संस्कृति और संस्कारों के अनुरूप, गंगाजल से मंगलाचरण मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद राघव को मुकुट, माला और लीची टैग लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभियान के संस्थापक एवं पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार, प्रोफेसर सुरेश लाल साह, डॉ. राज किशोर प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...