सासाराम, मार्च 7 -- दावथ, एक संवाददाता। यूपीएससी परीक्षा पास कर अफसर बनी बिटिया का नगर पंचायत कोआथ स्थित अपने घर योगिनी पहुंचने पर लोगों ने बैंड बाजा और ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद तृप्ति कुमारी पूजा-अर्चना के लमिए प्राचीन योगेश्वर शिव मंदिर पहुंचीं। इसके बाद स्वागत सह सम्मान समारोह में विधायक आलोक कुमार सिंह, नप कोआथ के कार्यपालक पदाधिकारी सीमा कुमारी, अंचलाधिकारी सौरभ कुमार द्वारा बुके और अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर पुरोहित बृजकिशोर पांडेय, राधेश्याम दूबे,लालबाबू पांडेय, संजीव कुमार दूबे, रवि दूबे, लवकुश सिंह आदि थे। विधायक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि बेटियां अगर सफलता की ऊंच शिखर पर पहुंचती हैं तो समझिए कि समाज पूरी तरह विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड...