नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पद्धति निष्पक्षता, योग्यता और समता बनाए रखते हुए आधुनिक शासन के साथ विकसित हुई है। मिश्रा ने यूपीएससी के शताब्दी सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले 100 वर्षों में यूपीएससी ने देश के सबसे सम्मानित संवैधानिक संस्थाओं में से एक के तौर पर अपनी गरिमा और विश्वसनीयता कायम रखते हुए योग्यता, निष्पक्षता, उत्कृष्टता और सत्यनिष्ठा बनाए रखी है। डॉ. मिश्रा ने जोर देकर कहा कि आयोग का शताब्दी समारोह संविधान निर्माताओं और आयोग के प्रारंभिक वर्षों में इसका मार्गदर्शन करने वाले लोगों की विलक्षण दूरदर्शिता के प्रति श्रद्धांजलि है। डॉ. मिश्रा ने यूपीएससी के इतिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.