बागपत, अप्रैल 21 -- खेकड़ा। कोणार्क विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में सम्मान समारोह में संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 314वीं रैंक प्राप्त करने वाली कोमल मावी का अभिनंदन किया गया। कोमल मावी ने बच्चों को सफलता के टिप्स भी दिए। गाजियाबाद निवासी कोमल मावी मंगलवार सुबह कोणार्क विद्यापीठ पहुंची। वहां फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम में उनको स्मृति चिन्ह देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान सभागार में आयोजित संवाद सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं ने कोमल मावी से तैयारी की रणनीति और समय प्रबंधन को लेकर कई जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि सफलता के लिए विषय की स्पष्टता और निरंतरता अनिवार्य है। बताया कि उन्होंने रसायन विज्ञान में एमएससी करने के ब...