बागपत, मार्च 31 -- बिनौली। मूल रुप से बागपत जनपद के फतेहपुर पुट्टी गांव की बेटी ने इस बार पीसीएस की परीक्षा में टॉप करके जिले का नाम रोशन किया है। नेहा पांचाल ने चौथी बार के प्रयास में पीसीएस की परीक्षा टाप की है। हालांकि उनका पूरा परिवार लगभग 30 वर्षों से दिल्ली में रहता है मगर उसकी इस कामयाबी से गांव में जश्न का माहौल है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 का अंतिम परिणाम रविवार देर रात घोषित कर दिया गया। फतेहपुर पुट्टी निवासी सुनील कुमार पांचाल की बेटी नेहा पांचाल ने उत्तर प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पीसीएस में टॉप किया है। यह उनका चौथा प्रयास था। नेहा पांचाल ने बताया कि उन्होने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के मोतीराम मेमोरियल गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की इसके बाद श्यामलाल ...