पूर्णिया, मार्च 14 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल यूपीएससी में सफलता हासिल करने के बाद जब सन्नी राज अपने ननिहाल केमई पहुंचे, तो पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। केमई पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। बताते चलें कि यूपीएससी पास करने वाले सन्नी राज सन्नी भवानीपुर प्रखंड के केमई निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह एवं धर्मशीला देवी के नाती हैं। केमई पहुंचे सन्नी राज सन्नी के मामा उपेंद्र सिंह, अरुण सिंह, राजीव रंजन सिंह के अलावे प्रखंड प्रमुख के पति बिट्टू यादव, सोनदीप मिलिक पंचायत के मुखिया मनोज सिंह, सरपंच बरुण कुमार सिंह, जदयू नेता सुबोध चौहान सहित दर्जनों लोगों ने सन्नी राज सन्नी को फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.