रांची, जून 19 -- रांची, संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा 21 जून को आयोजित अभियंत्रण सेवा (मुख्य) परीक्षा के शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालन के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत राजकीय बालिका 2 उच्च विद्यालय, बरियातू स्थित परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश 21 जून की सुबह 6 से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान केंद्र के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के जुटने, लाउडस्पीकर के उपयोग, हथियार ले जाने और किसी भी प्रकार की सभा या बैठक करने पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...