नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- जो लोग यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) की तैयारी कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, उनके मन में अक्सर एक डर रहता है-अगर पहली बार में IAS/IPS में चयन नहीं हुआ तो क्या होगा? लेकिन सच्चाई यह है कि यूपीएससी की तैयारी कभी बेकार नहीं जाती। UPSC का सिलेबस अभ्यर्थियों का मेंटल लेवल और नॉलेज का दायरा इतना मजबूत कर देता है कि वे ग्रेजुएशन के बाद आयोजित होने वाली अन्य सभी प्रमुख सरकारी परीक्षाओं को बहुत कम प्रयास में क्रैक कर सकते हैं। यदि आप यूपीएससी एस्पिरेंट हैं, तो जानिए कैसे आपकी यही पढ़ाई आपको 5 अन्य प्रमुख सरकारी नौकरियों में सीधे सफलता दिला सकती है।1. एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) यूपीएससी प्रीलिम्स के लिए पढ़ा गया जनरल स्टडीज (GS) और सीसैट (CSAT) का हिस्सा SSC CGL परीक्षा के टायर-1 और टायर-2 को काफी ...