यूपीएससी की तैयारी कर रही दरोगा की बेटी ने की खुदकुशी
लखनऊ, जून 30 -- यूपीएससी की तैयारी कर रही दरोगा की बेटी का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से उतारकर लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरोजनीनगर के अनौरा निवासी ओमप्रकाश सोनकर बंथरा थाने में दरोगा के पद पर तैनात हैं। परिवार में पत्नी आरती, दो बेटे आदित्य व रितिक और दो बेटियां है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी श्रद्धा(21) यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। सोमवार रात परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया। इसके बाद सोने चले गए। मंगलवार भोर चार बजे जब पिता श्रद्धा को जगाने गए तो कमरा अंदर से बंद था। पिता ने कई आवाजें दी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। पिता ने खिड़की से झांककर देखा तो श्रद्धा पंखे से चादर के सहारे फंदे से लटकी थी। परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.