नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- UPSC ESE 2027: अगर आप संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2026 है। बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 480 पदों पर भर्ती होनी है।कैसे करें यूपीएससी ईएसई 2027 के लिए आवेदन? यूपीएससी ईएसई 2027 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध ESE 2027 रजिस्ट्रेशन लि...