यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा की तैयारी पूरी
रांची, जून 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में 21 जून को होने वाली संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक बुधवार को हुई। बैठक में परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि 20 और 21 जून को परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार का अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नीट यूजी के सफल संचालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.