सीतामढ़ी, मार्च 6 -- सीतामढ़ी। सुप्पी प्रखंड के राजपुर गांव निवासी किसान सरोज कुमार सिंह व गृहिणी रानी कुमारी की एकलौता पुत्र आशीष गौरव ने यूपीएससी की सिविल सेवा 2025 प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नाम रौशन किया है। स्वअध्ययन कर दूसरे प्रयास में सफल आशीष को ऑल इंडिया 568वीं रैंक मिली है। आशीष शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के सरकारी प्रारंभिक स्कूल से तथा कक्षा छह से 12वीं तक की शिक्षा सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल हरियाना से व स्नातक (राजनीति विज्ञान) दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। आशीष के सफलता पर उनके दादा झारखंड पुलिस में एएसआई पद से सेवानिवृत राम अनिल सिंह पोते के कामयाबी पर काफी खुश है।आशीष के पिता गांव में खेती किसानी के साथ लघु मुर्गा फार्म का व्यवसाय करते है। आशीष के सफलता पर उनके ननिहा...