बुलंदशहर, मार्च 12 -- यूपीएससी में 113 वीं रैंक पर दावा करने वाली बुलंदशहर की शिखा ने मीडिया के सामने आकर अपनी गलती मानते हुए दिल्ली की शिखा के ही सलेक्शन की बात कही है। गुरुवार को बुलंदशहर के भूड़ अंबेडकर नगर स्थित अपने आवास पर मीडिया को शिखा ने बताया कि मैंने नाम चेक किया, रोल नंबर नहीं देखा। यही मुझसे गलती हुई। मेरा नहीं दूसरी शिखा का 113वीं रैंक पर सलेक्शन हुआ है।विदित हो कि बुलंदशहर की शिखा ने 113 वीं रैंक लाने का दावा किया था। इसको लेकर बुलंदशहर में उसका जोर-शोर से परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्वागत भी किया था। मगर इसी बीच दिल्ली की शिखा के द्वारा चयन को लेकर सोशल मीडिया पर प्रमाण सहित दावा करने के बाद मामला गहरा गया। दिल्ली की शिखा जो वर्तमान में हरियाणा में ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने अपन...