बुलंदशहर, मार्च 6 -- नगर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी व्यापारी पारस भाटिया ने यूपीएससी परीक्षा पास कर नगर और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पारस भाटिया के यूपीएससी परीक्षा पास करने पर उसके परिवार में जश्न का माहौल है। पारस भाटिया इस समय गौतमबुद्धनगर में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के पद पर तैनात हैं। नगर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी व्यवसायी मुल्कराज भाटिया ने बताया कि उनका पुत्र पारस भाटिया शुरू से मेधावी रहा है। हालांकि वह आंखों से थोड़ा सा कमजोर है। लेकिन वह पिछले काफी समय से सिविल परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ था। वर्ष 2023 में उसने पीसीएस परीक्षा पास कर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के रूप में गौतमबुद्धनगर में तैनाती पाई थी। लेकिन उसका सपना तो यूपीएससी की परीक्षा पास करना था। उसने नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। शुक्रवार को यूपीएससी क...