मेरठ, मार्च 6 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता--------प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शुमार यूपीएससी के सिविल सर्विसेज परीक्षा का शुक्रवार को जारी परिणाम में मेरठ के तुषार गिरि ने 395 वीं रैंक पाते हुए मेरठ का नाम रोशन कर दिया। अपने तीसरे इंटरव्यू में तुषार ने यूपीएससी को क्वालीफाई कर परिजनों को बड़ा तोहफा दे दिया। तुषार ने यूपीएससी में बतौर विषय दर्शनशास्त्र चुना था। इंटरव्यू में तुषार से पहला सवाल भी दर्शनशास्त्र पर पूछा गया। बोर्ड ने तुषार से सवाल किया था कि आपकी जिंदगी की फिलॉस्फी क्या है। तुषार के जवाब से बोर्ड संतुष्ट हुआ और रिजल्ट में भी वे सफल रहे।मूल रूप से किला परीक्षितगढ़ के गांव खटकी निवासी तुषार के पिता शशिभूषण गिरि केंद्रीय विद्यालय में वाइस प्रिंसीपल हैं एवं माता नीता रानी गृहिणी। वर्तमान में तुषार का परिवार शास्त्रीनगर मेरठ में रहता है।...