लखनऊ, जुलाई 19 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोमती नगर एक्सटेंशन (सेक्टर-7), शहीद पथ स्थित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपीएसडीएमए) के नवीन अत्याधुनिक मुख्यालय का लोकार्पण किया। लगभग 5.5 एकड़ में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह भवन 24 गुणे 7 स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर, जीआईएस मैपिंग, अर्ली वार्निंग सिस्टम, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, आधुनिक संचार तंत्र और प्रशिक्षण सुविधाओं से सुसज्जित है। यह केंद्र बाढ़, भूकंप, आकाशीय बिजली, हीटवेव समेत विभिन्न आपदाओं के दौरान त्वरित निर्णय और प्रभावी राहत कार्य सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यदि कानून-व्यवस्था राज्य की पहली सुरक्षा है तो प्रभावी आपदा प्रबंधन दूसरी सुरक्षा है। यह भी पढ़ें- सतर्कता आपदा में जन-धन की हानि को न्यूनतम स...