सुल्तानपुर, जून 17 -- सुलतानपुर। गांवों में खुली डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए पुलिस भर्ती, आर्मी, एसएससी, यूपी एसएससी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, टीजीटी, पीजीटी, यूपी पेट, बैंकिंग की तैयारियां कराई जायेंगी। इसके साथ ही छोटे बच्चों के लिए मनोरंजन की किताबें, वृद्धों के लिए कहानी व उपन्यास की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कम्प्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन कोर्स की भी जानकारी भी बच्चे कर सकते हैं। प्रथम चरण में जिले के अखण्डनगर ब्लॉक में 22, भदैंया में 12, धनपतगंज में 08, दोस्तपुर में छह, दूबेपुर में 13, जयसिंहपुर में छह, कादीपुर में पांच, करौंदीकला में नौ, कूरेभार 12, कुड़वार में आठ, लंभुआ में 10, मोतिगरपुर में 13, पीपी कमैचा में 15 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी खोली गई हैं।

हिंदी हिन्दु...