हापुड़, अगस्त 4 -- उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 में महिला वर्ग में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली महिला आरक्षी माधुरी सिंह जादौन का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। थाना धौलाना में तैनात माधुरी सिंह को 'अखंड राजपूताना सेवा संस्थान' और 'साठा चौरासी विकास मंच' द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। ​समारोह के दौरान उन्हें महाराणा प्रताप का प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। इसी क्रम में धौलाना थाना प्रभारी अवनीश शर्मा को भी उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा धीरज तोमर ने युवाओं को प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा:आज के ...